Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: थाने से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध हालत में नाले से युवक का शव बरामद, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: शहर के बीचोंबीच छाता चौक स्थित नाले से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की बरामदगी काजीमोहम्मदपुर थाना से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मामले की सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया में जुट गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान और मौत की वजह का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह नाले में तैरता शव दिखने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब मुजफ्फरपुर 94 विधानसभा क्षेत्र में मतदान से ठीक एक दिन पहले पूरा जिला चुनावी माहौल में डूबा हुआ है। ऐसे में इस रहस्यमय मौत ने इलाके में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *