औरंगाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से तीखा हमला बोला है। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार नहीं बल्कि साढ़े तीन लोग सरकार चला रहे हैं। उन्होने कहा कि सीएम से भी उपर सुपर सीएम हैं, वह सुपर सीएम डीके बॉस हैं हालांकि उन्होने डीके बॉस के नाम का खुलासा करने से परहेज किया।
तेजस्वी इतने पर ही नही रूके। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ कार्ड जारी किए जाने की मांग कर दी और कहा कि उम्र के एक पड़ाव पर शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ ही जाती हैं। ऐसी समस्याएं नीतीश कुमार के साथ भी हैं। अब वह सरकार चलाने के लिए फिट नहीं हैं। नीतीश कुमार अब थक चुके है और थके हुए आदमी और रिटायर्ड अधिकारी से बिहार नहीं चलने वाला है। बिहार के लोगों ने उन्हे 20 साल मुख्यमंत्री के रूप में देख लिया है। 
उन्होंने कहा कि एक ही जमीन पर 20 साल तक एक ही ब्रांड का बीज डालने पर जमीन खराब हो जाती है। बिहार में नया बीज डालने की जरूरत है। इस जरूरत को जनता भी पहचान रही है क्योंकि अब उनके पास कुछ करने का न तो स्टेमिना है, न विजन और ना ही कोई ब्लू प्रिंट है। वेह खुद ही कहते है कि अब बिहार में करने को कुछ बचा नही है। मतलब उनके पास कुछ करने की क्षमता ही नहीं बची है। जनता अब नीतीश कुमार को दूर करने वाली है और विधानसभा चुनाव में उनका दूर होना तय है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में राजद-कांग्रेस का गठबंधन आज भी बरकरार है। यह मिथ्या प्रचार किया जा रहा है कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। कांग्रेस से हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले से था, आज भी है और विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। इसमें किंतु-परंतु की कही कोई गुंजाइश नही है। तेजस्वी ने राहुल गांधी के बिहार के जातीय सर्वे पर दिए गए बयान को सही ठहराया। जब जातीय सर्वे के आंकड़ों का राज्य सरकार कोई उपयोग ही नहीं कर रही है तो फिर सर्वे कराने के मायने ही क्या रह गए? राहुल गांधी ने इसी वजह से जातीय सर्वे पर सवाल उठाया है। 

“बिहार में नीतीश कुमार नहीं, साढ़े तीन लोग चला रहे सरकार”, तेजस्वी यादव
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- बैंड-बाजा, भोज का इंतजाम और शादी का सारा सामान धरा का धरा रह गया
- मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को पूरे बिहार में जारी किया अलर्ट
- सुरक्षा जांच से भाग रही तेज रफ़्तार कार ने दो लोगों को मार दी टक्कर
- मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने घर के बाहर दो साल के रुद्राक्ष को कुचल दिया
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
More from NewsMore posts in News »
- बैंड-बाजा, भोज का इंतजाम और शादी का सारा सामान धरा का धरा रह गया
- मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को पूरे बिहार में जारी किया अलर्ट
- सुरक्षा जांच से भाग रही तेज रफ़्तार कार ने दो लोगों को मार दी टक्कर
- मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने घर के बाहर दो साल के रुद्राक्ष को कुचल दिया
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
More from PATNAMore posts in PATNA »
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
- कुछ लोग समझौता कर लेते हैं, डर जाते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं
- क्षेत्रीय पदाधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश, अलर्ट मोड में रहने का आदेश
- सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
- बड़ा ऐलान, रोड ऐक्सिडेंट में जान चली गई तो परिजन को दी जाएगी बड़ी आर्थिक सहायता
More from PoliticsMore posts in Politics »
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
- भाजपा के रामदयालुनगर मंडल के सभी 71 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी “मन की बात”
- कुछ लोग समझौता कर लेते हैं, डर जाते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं
- बड़ा ऐलान, रोड ऐक्सिडेंट में जान चली गई तो परिजन को दी जाएगी बड़ी आर्थिक सहायता
More from STATEMore posts in STATE »
- बैंड-बाजा, भोज का इंतजाम और शादी का सारा सामान धरा का धरा रह गया
- मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को पूरे बिहार में जारी किया अलर्ट
- सुरक्षा जांच से भाग रही तेज रफ़्तार कार ने दो लोगों को मार दी टक्कर
- मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने घर के बाहर दो साल के रुद्राक्ष को कुचल दिया
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

Be First to Comment