अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर 11 जनवरी को प्रतिष्ठा द्वादशी का भव्य वर्षगांठ समारोह आयोजित होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसके लिए अतिथियों की सूची को अंतिम रूप दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 2024 में 22 जनवरी को मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। पीएम मोदी उस पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान थे और खुद को इसके लिए तैयार करने के मकसद से उन्होंने 11 दिन का विशेष व्रत रखा था।
अगर आप सोच रहे हैं कि 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह 11 दिन पहले 11 जनवरी को क्यों मना रहे हैं तो इसका जवाब हिन्दू कैलेंडर और पंचांग में है। अंग्रेजी कैलेंडर का 22 जनवरी 2024 हिन्दू कैलेंडर में पौष महीने के शुक्ल पक्ष का द्वादशी था। इस साल हिन्दू कैलेंडर में वो दिन 11 जनवरी को पड़ रहा है। इसलिए हिन्दू पंचाग के अनुसार भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सालगिरह 22 जनवरी के बदले 11 जनवरी को ही आयोजित होगा।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 25 नवंबर को इसका ऐलान करते हुए कहा था- “पूज्य संतों से परामर्श के पश्चात यह तय किया गया है कि जिस प्रकार हिंदू उत्सव तिथि एवं पंचांग अनुसार मनाएं जाते हैं, उसी प्रकार श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को पंचांग अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी अर्थात कूर्म द्वादशी को मनाया जाए। वर्ष 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को होगी।”
ट्रस्ट ने इस मौके पर तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसके लिए पांच जगह आयोजन स्थल बनाया गया है। यज्ञ मंडप में 1975 मंत्रों से अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी। छह लाख बार श्रीराम मंत्र का जाप होगा। प्रार्थना मंडप में भगवान को राग सेवा पेश की जाएगी। मंदिर प्रांगण में तीनों दिन रामलला के सामने बधाई गान होगा। यात्री सुविधा केंद्र पर संगीतमय मानस पाठ होगा। अंगद टीला पर दिन में रामकथा, प्रवचन और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

अयोध्या राम मंदिर में वर्षगांठ 11 जनवरी को, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी, फिर ऐसा कैसे?
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- देश में बढ़ती महंगाई पर भड़’के तेजस्वी यादव, एनडीए सरकार पर लगाए यह आ’रोप
- मिड-डे मील बना बच्चों की मुसीबत, कीड़े वाला खाना खाने से 25 छात्र बी’मार; स्कूल में भारी बवा’ल
- बिहार से दूसरे राज्यों के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
- मुजफ्फरपुर: हाजी खुदा बख्श वक्फ एस्टेट की जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
- पटना-औरंगाबाद फोरलेन, झारखंड तक बनेगा हाईवे; केंद्र ने दिए बड़े निर्देश
More from NewsMore posts in News »

More from PATNAMore posts in PATNA »
- देश में बढ़ती महंगाई पर भड़’के तेजस्वी यादव, एनडीए सरकार पर लगाए यह आ’रोप
- मिड-डे मील बना बच्चों की मुसीबत, कीड़े वाला खाना खाने से 25 छात्र बी’मार; स्कूल में भारी बवा’ल
- बिहार से दूसरे राज्यों के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
- पटना-औरंगाबाद फोरलेन, झारखंड तक बनेगा हाईवे; केंद्र ने दिए बड़े निर्देश
- गोपालगंज में पहली बारिश ने खोली 37 करोड़ से बने मॉडल सदर अस्पताल की पोल, फॉल्स सीलिंग टूटी और पाइपलाइन से बहने लगा पानी
More from PoliticsMore posts in Politics »
- देश में बढ़ती महंगाई पर भड़’के तेजस्वी यादव, एनडीए सरकार पर लगाए यह आ’रोप
- बिहार के हर सरकारी अस्पताल में लगेंगे सीसीटीवी, डॉक्टरों की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड
- ‘रबर स्टैंप, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी’, तेजस्वी का हमला- ‘भ्र’ष्ट अधिकारियों को बचा रही सरकार’
- नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान
- मुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, फर्जी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपमुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, फर्जी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

More from STATEMore posts in STATE »
- देश में बढ़ती महंगाई पर भड़’के तेजस्वी यादव, एनडीए सरकार पर लगाए यह आ’रोप
- मिड-डे मील बना बच्चों की मुसीबत, कीड़े वाला खाना खाने से 25 छात्र बी’मार; स्कूल में भारी बवा’ल
- बिहार से दूसरे राज्यों के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
- मुजफ्फरपुर: हाजी खुदा बख्श वक्फ एस्टेट की जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
- पटना-औरंगाबाद फोरलेन, झारखंड तक बनेगा हाईवे; केंद्र ने दिए बड़े निर्देश

Be First to Comment