Press "Enter" to skip to content

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने निकाला तिरंगा मार्च

भारत सरकार, गृह मंत्रालय के आह्वान एवं महानिदेशक, के.रि.पु.बल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, झपहां मुजफ्फरपुर द्वारा राकेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, मुजफ्फरपुर के निगराणी में 09/08/2024 से 15/08/2024 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर राकेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा गया कि “हर घर तिरंगा” आजादी के राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य पर देशभक्ति जागरूक करने का अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 78वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है।

इस अभियान को सफल बनाने के क्रम में आज मंगलवार को राकेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य पद तथा ग्रुप केन्द्र परिसर में निवासरत पारिवारिक सदस्यों अर्थात 100 पारिवारिक सदस्य तथा 200 कार्मिकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा इनके द्वारा कैंप परिसर में व आसपास के इलाके में तिरंगा मार्च किया गया और हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में कैंप परिसर में रह रहे लोगों एवं कैंप एरिया के आसपास के लोगों को इसकी महत्ता तथा देशभक्ति के जज्बे के बारे में जागरूक किया गया, जिसकी लोगों द्वारा काफी सराहणा की गई।

इसी क्रम में आज के.रि.पु.बल एवं आर.ए.एफ के 200 कार्मिकों द्वारा 10 कि.मी. की मोटरसाईकिल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मार्च का भी आयोजन किया गया, इस अवसर पर संजीव कुमार झा, उप कमांडेन्ट, तथा कैंप परिसर में अवस्थित कार्यालय के अन्य अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्मिकों द्वारा तिरंगा मार्च के दौरान जगह-जगह रूककर लोगों को देश की आन-बान और शान की रक्षा तथा देशभक्ति की प्रेरणा देते हुए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया जिससे लोगों में इसकी जागरूकता बढ़े। इस सोच को ग्रामीणों द्वारा एक अच्छा कदम बताया गया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *