Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में भाजपा जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न 

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पटना के मिलर हाई स्कूल में 12 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश स्तरीय युवा समागम सह युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर भाजयुमो की जिला कार्यसमिति बैठक बुधवार को गोबरसही स्थित एक निजी होटल में हुई। जहां अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार और अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। साथ ही, संगठनात्मक कार्य को ससमय पूरा करने, आगामी कार्यक्रम एवं भाजपा की नीति पर विशेष चर्चा की गई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बीते महीने संपन्न हुए कार्यक्रम एवं संगठनात्मक कार्य की जानकारी से प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को अवगत कराया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा ने कहा कि हम एक विचार के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करने वाले दल के कार्यकर्ता हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुंचाने का काम किया है।

वहीं मौके पर प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री शशि रंजन, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, विधायक केदार गुप्ता, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, जिला महामंत्री सचिन कुमार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव, प्रदेश प्रवक्ता सुरभी ठाकुर एवं भाजयुमो के जिला प्रभारी राजन कुमार ने भी बैठक को संबोधित किया।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *