Press "Enter" to skip to content

अयोध्या राम मंदिर आमंत्रण: वीवीआईपी लोगों को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मिला न्योता

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। लिहाजा मंदिर के उद्घाटन के मौके पर वीवीआईपी लोगों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। ऐसे में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को भी न्योता भेजा गया है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी निमंत्रण दिया गया है। हालांकि वह खराब स्वास्थ्य के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Painting in the pavilions in Ayodhya Ram temple has its own science a  unique example of sculpture - अयोध्या राम मंदिर के मंडपों में चित्रकारी का  अपना अलग विज्ञान, दे रहीं संदेश ,

मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और ट्रस्ट के पदेन सदस्य नृपेंद्र मिश्रा, आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल और हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उन्हें समारोह में आमंत्रित किया। इसके साथ ही इनके तरफ से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य वीआईपी लोगों को भी न्योता दिया गया है।

अब विदेश में रहने वाले लोग भी राम मंदिर निर्माण के लिए दे सकेंगे चंदा, FCRA  मंजूरी, जानिए कहां और कैसे दे पाएंगे चंदा - Ayodhya Ram temple trust gets  FCRA licence

 

वहीं, कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को न्योता मिलने के बाद इन  दोनों के शामिल होने की संभावना नहीं है। उधर, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और ट्रस्ट के पदेन सदस्य नृपेंद्र मिश्रा ने मनमोहन सिंह से भी मिलने का समय मांगा था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके नाजुक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए समय देने से इनकार कर दिया।

Ayodhya Ram Mandir | विश्व में चर्चा का विषय | Ram Mandir - AURJANIYE

इसके आलावा प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की और उन्हें भव्य समारोह में आमंत्रित किया। इसके आलावा  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन, दिलचस्प बात यह है कि इसमें किसी भी मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।

उधर, ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथि सूची सावधानीपूर्वक तैयार की गई है। इसमें उद्योगपति, वैज्ञानिक, अभिनेता, सेना अधिकारी से लेकर पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता तक शामिल हैं। अतिथि सूची में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, योग गुरु बाबा रामदेव, उद्योगपति अडानी समूह के गौतम अडानी, रिलायंस के मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित नेने, रामानंद सागर की रामायण टीवी श्रृंखला में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल , फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, गीतकार प्रसून जोशी सहित अन्य शामिल हैं।
Ayodhya Ram Mandir Will Be Ready In 2024 Open For Public Shri Ramjanmbhoomi  Teerth Kshetra Trust Given Information | अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए  हो जाएं तैयार, 2024 में पूरी
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *