22 दिसंबर 2023 को मरवान प्रखंड राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन आयोजित होने वाला हैं इसके संदर्भ में प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रवक्ता, एवं अन्य लोगों को मनोनयन पत्र दिया गया। साथ ही, एक दिवसीय जिला सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष चर्चा की गई।
मौके पर अति पिछड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष बाली साहनी, प्रधान जिला महासचिव मोहम्मद मोहसिन, प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ साहनी, रामेश्वर राय, जिला सचिव पंचायती राज प्रकोष्ठ राधेश्याम यादव, एवं अन्य सम्मानित नेता गण उपस्थित रहे।












Be First to Comment