Press "Enter" to skip to content

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा, ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ का दिया नारा

मुजफ्फरपुर: बूथ जीतो चुनाव जीतो के मंत्र के साथ भाजपा के मंडल प्रवासी जिला कार्यशाला मिठनपुरा स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई। जहां मंडल संरचना के साथ मंडल सशक्तीकरण पर बल दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि लक्ष्य कितना भी बड़ा हो अपनी अचूक कार्ययोजना से विजय पताका फहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर पार्टी की तरफ से निर्धारित छह कार्य करना है। प्रत्येक मंडल प्रवासी मंडल में तीन बैठक करेंगे। मंडल के बूथ पर दो दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जायेंगे।

वहीं मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलाना है। कार्यशाला में प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, डा अरुण कुमार सिंह एवं लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभु कुशवाहा ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से मंडल प्रवासी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर शंभू, उपेंद्र पासवान, रामनरेश मालाकार, धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, आलोक राजा, विजय पाण्डेय, विकास गुप्ता आदित्य, भारत रत्न यादव, हरिमोहन चौधरी, विन्देशवर सहनी, कपिलेश्वर प्रसाद, तेज नारायण शर्मा, आशीष अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, साकेत शुभम सहित सभी संगठनात्मक मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *