Press "Enter" to skip to content

बिहार के वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी, मतदाता सूची में 14 हजार मृ’तकों का नाम दर्ज

पटना: 2024 में लोकसभा चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को दूर करने में लगा है। मतदाता सूची में 14 हजार मृ’तकों का नाम दर्ज होने से आयोग के अधिकारी भी हैरान रह गये। 100 साल से ज्यादा उम्र के 35 हजार वोटरों में 14 हजार लोगों की अब तक मौ’त हो चुकी है। जिनका नाम बिहार के मतदाता सूची में दर्ज है।

मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी मृतक बने हुए हैं वोटर - Raipur News: मतदाता  सूची में भारी गड़बड़ी मृतक बने हुए हैं वोटर - Naidunia.com

बता दें कि 100 साल से ऊपर के उम्र वाले लोगों के बारे में यह पता लगाने कि वो जिंदा हैं या नहीं इसे लेकर पिछले महीने एक सर्वे कराया गया था। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को पकड़ने के लिए यह सर्वे हुआ था। जिसके लिए एक खास तरह का एप यूज किया गया था।

वोटर लिस्ट के अनुसार बिहार में कुल 7.58 करोड़ वोटर हैं। जिनमें 3.97 करोड़ पुरुष और 3.60 करोड़ महिला मतदाता हैं। वही 80 साल से ज्यादा उम्र के 16.56 लाख वोटर हैं। पिछले महीने जो सर्वे कराया गया उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये।

दरअसल मतदाता सूची में ऐसे लोगों का नाम है जिनकी मौत हो चुकी है। मृ’तकों की संख्या 14 हजार के करीब है। फिलहाल निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची की गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *