मुजफ्फरपुर: बिहार हमेशा ही अपने सनसनीखेज मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी मोबाइल टावर की चो’री, तो कभी रेल इंजन की चो’री की खबरें भी निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस से भाग रहे युवक की ट्रेन से क’टकर मौ’त हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने जमकर ब’बाल का’टा।

मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में पुलिस से बचकर भाग रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौ’त हो गई। इसके स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और जमकर बवाल काटा। भीड़ की ओर से किए गए पथराव में पुलिस के 5 जवान घायल हो गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को इनलोगों के ऊपर जमकर लाठीचार्ज किया गया। यह पूरा मामला सदर थाना इलाके का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, सदर थाना इलाके के रामदयालु इलाके में पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची। इस बीच ताड़ी दुकान से एक युवक पुलिस के डर से भागने लगा। भागते-भागते वह रेलवे ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृ’तक की पहचान 30 वर्षीय सोनू महतो के रूप में हुई है। वह रामदयालु स्टेशन के बगल वाले मोहल्ले में रहता था। सोनू की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा। उन्होंने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
इधर, इस घ’टना की सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी राघव दयाल मौके पर पहुंचे। मगर उग्र भीड़ को देखते हुए उन्हें भी पीछे हटना पड़ा। इस दौरान डीएसपी के बॉडीगार्ड को भी पत्थर लगने से चोट आई है। वहीं सोनू के पिता का आरोप है कि उसका बेटा काम करके घर लौट रहा था। पुलिस ने ताड़ी दुकान के पास से उसे दौड़ाया। वह बचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन से कट गया। हालांकि पुलिस ने ताड़ी दुकान पर छापेमारी से इनकार किया है। डीएसपी राघव दयाल का कहना है कि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग उन्हीं पर छापेमारी का आरोप लगाकर बवाल करने लगे।













Be First to Comment