Press "Enter" to skip to content

पड़ोसी ही निकला ह’त्यारा: 3 लाख की सुपारी देकर 5 शार्प शू’टरों से कराई थी अर्जुन सिंह की ह’त्या

पटना: बीते मंगलवार 18 अप्रैल को पटना सिटी के बिस्कोमान कॉलोनी इलाके में 60 साल के बुजुर्ग अर्जुन सिंह की अपरा’धियों ने गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी थी। मामले की जांच में जुटी आलमगंज थाना पुलिस ने घट’ना के 17 दिन बाद इस ह’त्याकांड का खुलासा किया है। अर्जुन सिंह की ह’त्या के लिए पड़ोसी ने ही 3 लाख रूपये की सुपारी दी थी।

Bihar News: पटना सिटी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पटना पुलिस ने अर्जुन सिंह की ह’त्या में शामिल 5 अपरा’धियों को गिर’फ्तार किया है। गिर’फ्तार शू’टरों की पहचान नालंदा के सूरज उर्फ रॉकी, पटना के अगमकुआं निवासी आशिक कुमार उर्फ छोटू, अभिनंदन,बिट्टू और नीतीश के रूप में हुई है। अप’राधियों के पास से एक लोडेड पि’स्टल, 5 जिंदा का’रतूस, 5 मोबाइल और 2 बाईक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जमीन वि’वाद को लेकर अर्जुन सिंह की ह’त्या’ की गयी थी। अर्जुन सिंह और विजय पांडेय के बीच करोड़ों रूपये की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए विजय पांडेय ने 3 लाख की सुपारी देकर शॉर्प शूटर को हायर किया था।

आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित प्यारे लाल का बाग इलाके में मकान बना रहे अर्जुन सिंह को बदमा’शों ने घेर लिया और गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी थी। अपराधियों ने दो गोली सीने और दो सिर में मारी थी। घ’टना के बाद मृ’तक अर्जुन सिंह के बेटे सन्नी ने पुलिस को बताया था कि प्यारे लाल का बाग स्थित जमीन को लेकर उनके पिता और पड़ोसी विजय पांडेय के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस मामले में कोर्ट का फैसला अर्जुन सिंह के पक्ष में आया था। जिसके बाद उस जमीन पर अर्जुन पांडेय मकान बना रहे थे। इस दौरान विजय पांडेय ने उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।

 इस बात की लिखित शिकायत अर्जुन सिंह ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से भी की थी। मृ’तक अर्जुन सिंह के परिजनों के आधार पर आलमगंज थाना पुलिस ने घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की तब इस बात का खुलासा हुआ। मृ’तक के परिजनों की बात सही निकली। ह’त्या और किसी ने नहीं उनके पड़ोसी विजय पांडेय ने ही करायी थी। अर्जुन सिंह की ह’त्या के लिए शू’टरों को 3 लाख की सुपारी दी गयी थी। अब घट’ना में शामिल सभी अप’राधियों को पुलिस ने गिर’फ्तार कर लिया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। आलमगंज पुलिस अब आरोपी विजय पांडेय की गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *