Press "Enter" to skip to content

पटना से रांची सिर्फ 6 घंटे में, जानिए इस रूट पर कब शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

पटना: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसी महीने पटना-रांची रूट पर देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच का सफर महज 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। पटना से वंदे भारत ट्रेन सुबह खुलेगी, वहीं रांची से वापसी में शाम में रवाना होगी। बिहार के गया, जहानाबाद और झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग, बरकानाना में भी इसका ठहराव होगा। रोजाना काम के सिलसिले में इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को कम समय में सफर पूरा करने की सुविधा मिलेगी।

Patna Ranchi Vande Bharat express train to start from 25 April stoppage on  these stations of Bihar - पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल  से चलेगी , बिहार के

 

मिली जानकारी के मुताबिक रेल मंत्रालय ने पटना-रांची रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही रेलवे बोर्ड इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसके बाद इस रूट पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में 16 के बजाय 8 कोच ही होंगे। देशभर में दूसरे रूटों पर चलाई जा रही वंदे भारत ट्रेनों में 16 कोच लगे हैं। हालांकि, अब रेलवे कम यात्रीभार वाले रूटों पर 8 कोच वाली वंदेभारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत पटना-रांची रूट से हो सकती है।

क्या होगी टाइमिंग?
रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इस रूट पर वंदे भारत का टाइमटेबल जारी नहीं किया है। लेकिन अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन पटना-रांची जनशताब्दी के बाद चलाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना से सुबह वंदे भारत ट्रेन सुबह करीब 7 बजे रवाना होगी और दोपहर में 1 बजे रांची पहुंचेगी। वहां से वापसी में इसके शाम 5 बजे खुलकर पटना पहुंचने का समय रात 11 बजे होगा।

6 घंटे में सफर, स्पीड बढ़ने पर और कम होगा टाइम
पटना-रांची रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर महज 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। शुरुआत में इस ट्रेन की गति सीमित होगी। धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाई जाएगी। दोनों शहरों के बीच का सफर भविष्य में महज 4 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी इस रूट पर सबसे तेज जनशताब्दी ट्रेन चलती है, जो करीब 8 घंटे का समय लेती है। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों में करीब 11 घंटे का सफर होता है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *