पटना: राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में चाय वाले को बकाया पैसा मांगना महंगा पड़ा। आरो’पित ने चाय से भरी केतली विक्रेता के शरीर पर उड़ेल दी। इससे पी’ड़ित का शरीर बुरी तरह झु’लस गया। घट’ना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरो’पित प्रदीप कुमार को गिर’फ्तार कर लिया है। वह ई रिक्शा चलाता है।

राजीव नगर थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद उले मंगलवार को जेल भेज दिया गया। मूल रूप से मोतिहारी निवासी कुंदन वर्तमान में राजीव नगर के जय प्रकाश नगर में रहते हैं। वह जय प्रकाश नगर नाले पर घुम-घुम कर नींबू की चाय बेचते हैं। एक मई की सुबह करीब 10 बजे वह राजीव नगर रोड संख्या-एक के समीप चाय बेच रहे थे। इतने में ई रिक्शा चालक प्रदीप वहां आया व उनसे चाय मांगी।

कुंदन ने उससे बकाया पैसे की मांग की। इस पर प्रदीप आ’गबबूला हो गया है व उसने पी’ड़ित के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। फिर केतली छीन ली व चाय उसके शरीर पर फेंक दी।










Be First to Comment