पटना: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में किराना दुकानदार और भतीजे की ह’त्या के गवाह ददन पाल की अपरा’धियों ने गो’ली मार’कर ह’त्या कर दी। घट’ना फुलवारीशरीफ थानांतर्गत पुर्णेंदुनगर मंदिर के नजदीक सोमवार की रात की है। करोड़ीचक निवासी ददन की बेटी की शादी 10 मई को होनी है। दरअसल, रात के वक्त ददन दुकान बंद कर रहे थे, तभी एक अपरा’धी चेहरे पर नकाब पहने वहां आ धम’का। एक-एक कर अप’राधी ने चार राउंड गोलि’यां दुकानदार पर चलाईं। ददन को पहली गो’ली हाथ में, दूसरी गर्दन और तीसरी सीने में लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गो’ली मारने के बाद अप’राधी पैदल ही फरा’र हो गया। ह’त्या की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। परिजनों के मुताबिक, ददन भतीजे कुंदन की ह’त्या में गवाह था। आ’रोप है कि अन्य गवाहों को डराने के लिए ददन की ह’त्या की गई है।

सीसीटीवी कैमरे से मिले अहम सुराग
घ’टना के बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। मौका ए वा’रदात से कुछ ही दूरी पर कुछ और अप’राधी बाइक लगाकर खड़े थे। दुकानदार को गो’ली मा’रने के बाद सभी अप’राधी मौके से फ’रार हो गये। ददन की ह’त्या के बाद पुलिस जमीन विवाद, गवाही व दानापुर से जुड़े एक मामले समेत कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
2022 में हुई थी कुंदन की हत्या
ददन पाल के बड़े भाई मदन पाल के पुत्र कुंदन की हत्या 2022 के जनवरी में फुलवारीशरीफ पेट्रोल पंप के पास एक लिट्टी की दुकान में हुई थी। कुंदन और उसके एक साथी विष्णु को अप’राधियों ने गो’ली मा’री थी। कुंदन की घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई थी, जबकि विष्णु ज’ख्मी था। कुंदन की ह’त्या के पीछे राजनीतिक रंजि’श थी। वह नगर निगम के वार्ड 11 से पार्षद चुनाव की तैयारी में लगा हुआ था।
चुनावी रं’जिश में हो रहीं ह’त्याएं
परिजनों का कहना है कि इसी वार्ड से राकेश कुमार उर्फ पप्पू भी चुनाव लड़ना चाह रहा था। कुंदन के बढ़ते कद को देख राकेश ने ही उसकी ह’त्या करवा दी। ददन पाल के भाई मदन पाल ने बताया की उनके बेटे कुंदन की ह’त्या के मामले में अब तक मास्टरमाइंड की गिर’फ्तारी नहीं हुई है। वहीं, लगभग 8 से नौ माह पूर्व करोड़ीचक के रहने वाले व्यक्ति फेकन पाल की भी गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई थी। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था। पुलिस ने रोड जाम करने के आरो’प में बीते रविवार को ददन पाल के भतीजा समेत पांच लोगों को गिर’फ्तार किया था। सोमवार को ही सभी को सड़क जाम के मामले में जमानत मिली थी।










Be First to Comment