पटना: बिहार के पटना के बिहटा इलाके में एक विवाहित महिला ने आत्मह’त्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घट’ना बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव की है. मृ’त महिला की पहचान खेदलपुरा गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ राजा की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर थाना लाइ और पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया।
![]()
घट’ना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृ’त महिला सीमा कुमारी चार दिन पहले बिहटा के निजी अस्पताल में जहर खाकर भर्ती हुई थी, जिसके बाद गुरुवार देर रात को इलाज के दौरान महिला की मौ’त हो गई. मौ’त की सूचना मिलने के बाद महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. महिला का शादी तीन साल पूर्व 30नवंबर 2020 में हुई थी. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए रोहित और उसके परिवार के लोग सीमा को परेशान किया करते थे. महिला का एक डेढ़ साल का बेटा भी है।

वहीं, इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के खेदलपुरा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक विवाहित महिला ने ज’हर खा लिया था, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौ’त हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।










Be First to Comment