Press "Enter" to skip to content

भागलपुर में पुलिस हिरासत से दो कैदी फ’रार, मची अफरा-तफरी

भागलपुर में दो कैदी पुलिस की हिरासत से फ’रार हो गया। कैदी के भागने से इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दो बंदियों के भागने से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये। जिसके बाद पुलिस ने कैदियों का पीछा कर एक को धड़ दबोचा जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है।

भागलपुर में पुलिस गिरफ्त से 2 कैदी भागे, एक पकड़ाया, ऑटो से जा रहे थे कोर्ट  | Bihar live update, 26 april - Dainik Bhaskar

मामला भागलपुर जिले के आदमपुर इलाके के महात्मा गांधी रोड का है जहां नाथनगर थाना पुलिस ने मंगलवार के दिन बकरी चोरी के आरो’प में दो चो’रों को गिर’फ्तार किया था। जिसके बाद बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए दोनों कैदियों को ऑटो से ले जाया जा रहा था। तभी किसी तरह से दोनों ने हाथ में लगे हथकड़ी को खोल लिया और भागने लगा।

कैदियों को भागते देख पुलिस उनके पीछे दौड़ी जिसके बाद पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया जबकि दूसरा पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह भागने में सफल हो गया। घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाथनगर थानाध्यक्ष महताब खान ने पूछताछ शुरू की जिसके बाद फरार कैदी की गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी। पुलिस की गि’ऱफ्त से भागे कैदी की पहचान कारू के रूप के हुई है। जिसे पुलिस ने चो’री के आरो’प में मंगलवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के कसावा से गिर’फ्तार किया था।

 

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *