Press "Enter" to skip to content

राजधानी में दो पक्षों के बीच खू’नी खेल : मुखिया की पि’टाई से बुजुर्ग महिला की मौ’त

पटना: राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा के नेउरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ग्रामीण मुखिया की पि’टाई से एक बुजुर्ग महिला की मौ’त हो गई। इस पि’टाई की वजह एक मामूली से नाली वि’वाद बताया जा रहा है।  दरअसल, बिहटा के नेउरा में मुखिया और पड़ोसी के बीच नाली वि’वाद को लेकर खू’नी संघर्ष हो गया। जहां मुखिया की पि’टाई से एक बुजुर्ग महिला की मौ’त हो गई. इस घ’टना में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घा’यल हुए है। मृ’त महिला की पहचान बेचूं टोला गांव निवासी लालबाबू राय की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुईं है।

Patna News : मुखिया की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत, नाली विवाद को लेकर  हुआ खूनी संघर्ष.. कई लोग घायल, old woman died in patna due to beating by  mukhiya

मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के श्रीचंद्रपुर पंचायत के बेचूं टोला गांव मे पंचायत के वर्त्तमान मुखिया राम अवधेश राय और उनके पड़ोसी के बीच नाली का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर एकबार फिर से कहा सुनी हुई और इसी दौरान दोनों तरफ से हा’थापाई शुरू हो गई।  इसी दौरान मुखिया से तरफ से एक बुजुर्ग महिला पर बुरी तरह से हम’ला किया गया।  जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई। इसके साथ ही इस घट’ना’ में दोनों पक्ष के तरफ से दर्जन लोग घा’यल बताए जा रहे हैं।  जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार की देर रात्रि बेचूं टोला गांव के मुखिया राम अवधेश राय से नाली विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के तरफ से कहासुनी हो गई।  जिसके बाद मुखिया अपने कुछ आदमियों के साथ आकर दूसरे पक्ष पर हमला बोला दिया।  उस समय घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी। मुखिया ने इसी दौरान घर की एक बुजुर्ग महिला पर दो से तीन बार लाठी से वार कर दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर घ’टना की जानकारी मिलने के बाद नेउरा थाना की थाना प्रभारी श्याम प्रभा कुमारी दल बल के साथ बेचू टोला गांव पहुंची, जहां आक्रोशित परिजनों को समझाकर काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा गया। गांव में घ’टना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही ह। वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घटना के बाद से आरोपी मुखिया फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *