Press "Enter" to skip to content

लालू, नीतीश, तेजस्वी पर बरसे अश्विनी चौबे: 2024 में बांग्लादेश टपा देंगे और 2025 में…

पटना: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने नीतीश और तेजस्वी को फिरंगी भी बताया। उन्होंने कहा कि 2024 में इन्हें बांग्लादेश की सीमा में भेज देंगे और 2025 में सबको नेपाल बॉर्डर पार कराकर बिहार में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

लालू, नीतीश, तेजस्वी पर बरसे अश्विनी चौबे:  2024 में बांग्लादेश टपा देंगे और 2025 में...

बिहार में जबसे नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ मिल महागठबंधन की सरकार बनाई है तब से जदयू और बीजेपी के बीच 36 की तनातनी वाली स्थिति बनी हुई है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। खासकर भाजपा ज्यादा आक्रामक है। भामाशाह की जयंती में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देने का ऐलान कर दिया तो वीर कुंवर सिंह  की जयंती के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इन्हें भारत से बाहर कर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये चोर के चोर और मौसेरा भाई जितने लोग हैं वे कान खोल कर सुन लें कि 2024 में बांग्लादेश टपा देंगे और 2025 में नेपाल के बॉर्डर से भी हटा देंगे।  उसके बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी का शासन लाएंगे।

भाषण में अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को फिरंगी प्रवृत्ति का राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि समरस समाज बनाएंगे-  का नारा देने वाले जंगलराज की गोद में जाकर बैठ गए।  ये चाचा, भाई और भतीजा फिरंगी से कम नहीं हैं। अश्विनी चौबे ने लालू यादव पर कई गंभीर आ’रोप लगाए और कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने उन्हें एक बार अपने कमरे से बाहर कर दिया था।

अश्विनी चौबे ने कहा कि जेपी आंदोलन में इन दोनों नेताओं ने जातिवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का नारा दिया था।  लेकिन आज ठीक इसके विपरीत काम हो रहा है।

अश्विनी चौबे ने बिहार की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होता है, उपद्रवी तत्वों को सपोर्ट देकर हिंसक घटनाएं कराई जाती हैं। उन्होंने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर 2024 में जीत का दावा भी किया। नीतीश कुमार की विपक्षी एकता के मुहिम पर करारा प्रहार किया। कहा कि सोलह सिंगार करके कुछ लोग उत्साह बना रहे हैं।  इस क्रम में भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों को एकजुट करने में लगे हैं। कभी दिल्ली तो कभी बंगाल जा रहे हैं। लेकिन उन्हें यह जान लेना चाहिए कि से कोई फायदा होने वाला नहीं है।

Share This Article
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *