Press "Enter" to skip to content

बिहार: ईद की तैयारी मुकम्मल, सुरक्षा बलों की 29 कंपनियां तैनात, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट

बिहार में ईद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। राज्य में 350 जगहों पर ईद बनाई जाएगी। ईद की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस वार्ता की और बताया कि ईद के दिन राज्य में 8 विशेष सहायक पुलिस की 29 कंपनी, रेंज की रिज़र्व फ़ोर्स 12 कंपनी, गृह रक्षक वाहिनी के 5700 जवान तैनात किए गए है। साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल की 7 कंपनियों की भी तैनाती हुई है। प्रदेश की राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा और दरभंगा में खास इंतजाम किए गए हैं। पटना में अलग से सुरक्षा बल तैनात किए गए है। गांधी मैदान में 5 डीएसपी की तैनाती रहेगी। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी बहाल की गई हैं।

बिहार: ईद की तैयारी मुकम्मल, सुरक्षा बलों की 29 कंपनियां तैनात, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर नजर

संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी
ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधन किए गए है। हाल ही में नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा की घटना के बाद से संवेदनशील इलाकों में विशेष सर्तकता बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी इलाकों की निगरानी की जा रही है। नालंदा और सासाराम में रामनवी के बाद शोभायात्रा में पथराव और आगजनी हुई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में धारा 144 और इंटरनेट सेवाएं तक बंद कर दी गई थी। कई दिनों तक भारी पुलिस बल की तैनाती रही। तब कहीं जाकर जिंदगी पटरी पर लौटी थी।

चांद नजर आने के बाद ईद की आधिकारिक घोषणा
ईद के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों की तैयारियां भी जोरों पर हैं। रंग-रोगन का काम भी तेजी से चल रहा है।आपको बता दें सऊदी अरब में गुरुवार को चांद दिखाई देने के बाद भारत में रविवार को ईद-उल-फितर होने की संभावना है। अलविदा जुमे की शाम को देश में चांद दिखने की तस्दीक होगी और उसी के बाद ईद की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अगर चांद शुक्रवार को नजर आया तो शनिवार 22 अप्रैल को ईद होगी और अगर चांद नहीं दिखा तो शनिवार को 30वां रोजा मुकम्मल कर रविवार 23 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *