पटना: दो गुटों के बीच मा’रपीट की खबर राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के नया टोला से आ रही है। जहां बीच सड़क पर जमकर ब’वाल हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने रोड के किनारे लगी कई दुकानों में तोड़’फोड़ किया। ठेले पर सजाकर रखे मोमो और गोलगप्पे सहित कई सामानों को सड़क पर फेंक दिया।

दो गुटों के बीच मा’रपीट की इस घट’ना में तीन लोग घा’यल हो गये हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घा’यलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। इस दौरान नया टोला इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान जमकर ला’ठी-डं’डे भी चले। वेंडर अपनी जान बचाने के लिए अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे।
स्थानीय लोगों ने इस घ’टना की सूचना कदमकुआं थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग मौके से फरा’र हो गये। इस दौरान घा’यल तीन लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।
नया टोला इलाके में भारी संख्या में पुलिस टीम की तैनाती कर दी गयी है। फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर घ’टना की जानकारी ले रही है। मार’पीट की घ’टना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।










Be First to Comment