पटना: राजधानी पटना में युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या करने का मामला सामने आया है. पूरी घट’ना पटना से सटे मनेर थानाक्षेत्र की है. जहा मंगलवार की देर रात एक युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गयी है. ह’त्या का आ’रोप उसके दोस्तों पर लगा है, बताया जा रहा है कि युवक दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी कर रहा था, तभी उसके दोस्त ने क’ट्टे से गो’ली मा’र दी. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि गो’ली किस वजह से मा’री गई है. इधर घ’टना की जानकारी मिलने के बाद मनेर थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
![]()
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि मनेर थानाक्षेत्र के रामबाद गांव निवासी विजय राय के 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गांव के पास ही अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गया था. इसी दौरान विशाल कुमार की किसी बात को लेकर अपने दोस्तों से कहासुनी हुई और बाद में उसके दोस्त ने ही सिर में गो’ली मा’र दी. गो’ली मा’रने का आरोप उसके दोस्त शैलेश कुमार, निराला और समेत चार लोगों पर लगा है. इधर मौ’त की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है.
वहीं घट’ना की पुष्टि करते हुए मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मनेर थानाक्षेत्र के रामबाद गांव में एक युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या हुई है. परिजनों का बयान दर्ज होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मृ’तक विशाल को गो’ली उसके दोस्तों ने क्यों मा’री है. फिलहाल पुलिस आरो’पियों की धर पकड़ में लगी है और श’व को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है










Be First to Comment