पटना: राजधानी पटना के पुनाईचक इलाके में अ’गलगी की भीषण घ’टना हुई है। इस घट’ना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। बताया जाता है कि कई झोपड़ियों और घरों में आ’ग लगी है। घट’ना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।

शास्त्री नगर थाना के सामने झोपड़पट्टी में आ’ग लगी है। इस अ’गलगी में कई घर जल’कर खाक हो गये हैं। पचास से अधिक घरों को आ’ग ने अपनी चपेट में ले लिया है। लाखों का नुकसान हुआ है। तेज हवा चलने के कारण आ’ग आस पास के इलाके में फैलने लगी है। कई पेड़ों में आ’ग लग गयी।
जिससे स्थिति और भयावह होती जा रही है। घ’टना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। झोपड़ीनुमा घर में खाना बनाने के लिए सिलेंडर रखा हुआ था जिसके फटने से आग और तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पटना डीएम मौके पर पहुंचे है फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है।

राजवंशी नगर सर्वे ऑफिस के पास आग लगने की खबर मिलते ही मंत्री वन एवं पर्यावरण तेज प्रताप यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। सर्वे ऑफिस की बिल्डिंग के छत पर जाकर उन्होंने पूरे स्थिति का जायजा लिया। तेजप्रताप ने बताया कि वे 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में थे तभी उनकी नजर आसमान में फैल रहे धूंए पर पड़ी तब उन्हें यह एहसास हो गया है था कि कही ना कही आ’ग लगी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद पता चला फायर बिग्रेड की गाड़ी जाम में फंस गयी है। जिसके बाद उन्होंने अपने कारकेड के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी को घट’नास्थल पर पहुंचाया। तेजप्रताप इस दौरान पीड़ित परिवार से भी मिले।












Be First to Comment