मुजफ्फरपुर: बिहार में शरा’बबंदी के बाद अब स्मै’क का न’शा करने वालों की संख्या में तेजी से से बढ़ोतरी हो रही है। शहर क्या अब तो राज्य के ग्रामीण इलाकों में भी आसानी से स्मै’क मिल जा रहा है. इस बीच मुजफ्फरपुर में स्मै’क का न’शा करने वालों कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है. जिला के शेरपुर पंचायत में स्मै’कियों की अब खैर नहीं है,क्योंकि शेरपुर पंचायत के स्थानीय सरपंच नंदन कुमार और मुखिया नरेश कुमार की निगरानी में स्माइ’कियो के खि’लाफ अभियान के लिए महिला बिग्रेड टीम का गठन किया गया है।जिसमे 10 महिलाओं की एक झाड़ू ब्रिगेड टीम बनाई गई है।

स्मै’क का न’शा करने वालों को ढूंढ रही महिलाएं
ये महिलाएं स्मै’क पीने वाले तथा बेचने वालों पर नकेल कसेगी और खदेड कर झाड़ू से मारेगी. शेरपुर पंचायत के सरपंच नंदन ने कहा कि स्मै’क बेचने वाले और पीने वाले इलाका छोड़ दें नहीं तो अब महिलाओं से बच नहीं सकेंगे. पकड़े जाने पर महिलाएं उन्हें 100 झाड़ू मारेगी. उन्होंने बताया कि महिलाओं से अक्सर शिकायत मिलता रहता था की उसके घर में उसका पुरुष सदस्य स्मै’क का न’शा कर के आता है और गाली गलौज करता है. अभी हाल ही में एक नशे’ड़ी युवक ने अपनी मां को चा’कू से वा’र कर गं’भीर रूप से घा’यल कर दिया है. जिसके बाद पंचायत में एक प्रस्ताव लाया गया है कि महिलाएं इन स्मैक पीने वालों से निपटने के लिए अहम फैसला लेते हुए झाड़ू ब्रिगेड टीम का गठन किया गया। 
युवा पीढ़ी हो रहा न’शे का शि’कार
ये महिलाएं गांव के बगीचे से लेकर झाड़ियों में बैठ कर स्मैक पीने वालों की खोज कर रही है. स्मै’करों के तलाश में घूम रही महिलाओ ने कहा कि उनके पंचायत के पुरुष सदस्य और युवा पीढ़ी इस नशे का शिकार हो रहे हैं. इसलिए स्मैक पीने वालों को झाड़ू मार कर भगा देना है.बता दे कि इसी मुजफ्फरपुर के शेरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा में पहुंचे थे और महिलाओं से बातचीत किए थे।
















Be First to Comment