मुजफ्फरपुर में 30 वर्षीय महिला अनु कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौ’त हो गई। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। उसे मोहल्ले के लोगों ने जुरन छपरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम रोड नंबर 1 की है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों का आरोप है की उसके पति सुधीर सिंह के इशारों पर अनु कुमारी को सौतेले बेटों ने ज’हर खिला दिया। इससे उसकी मौ’त हो गई। मायके वालों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया।

मामले में ब्रह्मपुरा पुलिस का कहना है की फर्द बयान दर्ज किया गया है। मृतका की मां ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बयान अहियापुर थाने भेजा जाएगा। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। छानबीन की जा रही है।
5 साल पहले हुई थी शादी
मृतका की मां रीता देवी ने बताया की दामाद सुधीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। फिलहाल शिवहर में डायल 112 में कार्यरत हैं। दामाद की पहली पत्नी की मौत हो गई है। उसे भी जहर देकर मार दिया था। उसके परिजनों को चुप करा दिया गया था। 5 साल पहले अनु से दूसरी शादी हुई थी। इसमें 3 लाख के गहने व फर्नीचर का सामान दिया गया था। फिर, भी बेटी को प्रताड़ित करता था। घर से पैसे मांगकर लाने को कहता था।
मोहल्ले के लोगों ने मायके पक्ष को दी सूचना
रीता देवी के अनुसार, पहली पत्नी से उसे दो बेटे हैं। दोनों नाबालिग है। सभी मिलकर उसे प्रताड़ित करते थे। रात में दोनों बेटों ने अनु को मीट बनाकर खिलाया था। फिर, वह स्नान करने चली गई। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने कॉल कर कहा की अनु बेहोश हो रही है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। रीता देवी ने कहा कि आरोपी पिता सुधीर सिंह के इशारे पर दोनों सौतेले बेटों ने अनु के खाने में जहर मिला दिया था।














Be First to Comment