Press "Enter" to skip to content

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स: एनएमसीएच के डॉक्टर का अपह’रण, गांधी सेतु से मिली कार

पटना: बिहार में अपरा’धियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अ’पराधी एक के बाद एक अप’राधिक वा’रदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपरा’धियों ने एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार का अपह’रण कर लिया है।

NMCH HOD Sanjay Kumar two days family suspected of kidnapping | NMCH के  एचओडी संजय कुमार दो दिन, परिवार को अपहरण का शक | Hindi News, पटना

 

पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए डॉ. संजय कुमार 1 मार्च की शाम 7 बजे निकले थे। लेकिन ना तो वे मुजफ्फरपुर पहुंचे और ना ही पटना ही लौटे। उनकी कार गांधी सेतु पुल से बरा’मद किया गया है। लेकिन डॉक्टर का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजन अपह’रण की बात कह रहे हैं और डॉ. संजय की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। आईएमए ने भी पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है।

अग’वा डॉ. संजय कुमार की पत्नी प्रोफ़ेसर सलोनी कुमारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम उन्होंने अपने पति से बात की थी। तब डॉ.संजय कुमार ने बताया था कि वे जाम में फंसे हुए हैं लेकिन कुछ घंटों के बाद फिर दोबारा डॉक्टर साहब से संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। जिसके बाद बुधवार की देर रात अपनी बड़ी बहन आईएएस डिंपल वर्मा (यूपी कैडर) और जीजा प्रशांत कुमार (एडीजी लॉ एंड ऑर्डर) उत्तर प्रदेश कैडर को घट’ना की सूचना दी।

जिसके बाद डॉ. संजय के मोबाइल नंबर को सर्विसलांस पर रखा गया। पटना के एसएसपी और मुजफ्फरपुर के एसपी से भी संपर्क किया गया। पटना के पत्रकार नगर थाने को इसकी लिखित सूचना दी गई। जिसके बाद डॉ.संजय कुमार की कार पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल के 46 नंबर पाया के पास से बरामद किया गया। कार की दूसरी चाबी से जब कार को खोला गया तो अंदर से दोनों मोबाइल और चश्मा मिला। डॉक्टर संजय के अचानक गायब होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

परिजन डॉक्टर संजय के अप’हरण की बात कह रहे हैं। अब तक उनका अता पता नहीं चल पाया है। पटना सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया है कि यह मिसिंग का मामला है। पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। डॉक्टर संजय कुमार के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकाली गई है जिसकी जांच की जा रही है। पटना पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *