मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक सत्तू फैक्ट्री में तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव होने लगा.रिसाव के साथ अचानक आ’ग पकड़ ली. इस क्रम में आ’ग की चपेट में आने से काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर झुल’स गये. सभी झु’लसे हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

यह घ’टना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात के मधौल स्थित एक सत्तू फैक्ट्री में हुई है. बताया जा रहा है घट’ना के बाद फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक फ’रार हो गया. इस घ’टना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गयी।

बताया जा रहा है कि सत्तू फैक्ट्री में चना को उबालने के लिए गैस चालू किया गया. इसी बीच पाइप से गैस का रि’साव होने लगा. फिर तेज ताप के कारण उसमें से आ’ग की लपटें निकलने लगीं. इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घट’ना में करीब आधा दर्जन मजदूर घा’यल है. घट’ना को लेकर तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने तीन लोगों के झु’लसने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक फरार है. आगे की कार्रवाई हो रही है।

इस घट’ना में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. और घायल मजदूरों को अंदर से बहार निकाला।















Be First to Comment