मुजफ्फरपुर: बिहार में सड़क हा’दसे में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस दौरान कहीं – कहीं से हाई वो’ल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल जाता है। इसी कड़ी में अब एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कार और ट्रक की हल्की ट’क्कर को लेकर काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया गोलंबर के समीप एक कार सवार तीन युवक ट्रक से कार में हल्की ट’क्कर के बाद बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगे और राहगीरों के साथ-साथ आने जाने वाले सभी लोगों को गाली गलौज करने लगा। इस दौरान ट्रैफिक भी जाम कर दिया गया। जिसके बाद इस घट’ना की सुचना किसी राहगीर के जरिए ट्रैफिक पुलिस को दी गयी। जिसके बाद 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही अहियापुर थाना पुलिस भी घट’नास्थल पर पहुंची। इसके बाद ये तीनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे तभी पुलिस की टीम ने इनलोगों को खदेड़ कर ध’र दबो’चा।

वहीं, पुलिस द्वारा गिर’फ्तार किये गए तीन युवक में से एक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात विपिन सिंह के रूप में हुआ है। जिसके पास से पुलिस ने एक लोडेड हथि’यार भी बरा’मद किया है। सूत्रों की माने तो कुख्यात विपिन सिंह का शहर के चर्चित कुख्यात अपरा’धियों से गहरे रिश्ते हैं जिसमें वह पूर्व में भी कई बार जेल भी जा चुका है।

बताते चलें कि, पकड़े गए शा’तिर विपिन सिंह हाल के दिनों में कांटी थाना इलाके में जमीन कारोबार और अ’वैध शरा’ब के धं’धे में अपना साम्राज्य स्थापित करने में जुटा था। फिलहाल पुलिस की विशेष टीम इन तीनों गहन पूछताछ में जुटी है। इनसे पुराने मामले में भी सवाल किए गए हैं। इसके बाद इनलोगों की निशानदेही पर कई जगहों पर देर रात छा’पेमारी भी की गई है। विपिन सिंह के निशानदेही पर कौन-कौन से साथियों की गिर’फ्तारी होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

बहरहाल, कुछ दिनों के लिए काटी इलाके में जमीन कारोबार को लेकर चल रहे टशन पर कुछ राहत जरूर मिलेगी। इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर अहियापुर थानाअध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि कुख्यात अपरा’धी विपिन सिंह के साथ दो अन्य साथियों की भी गिर’फ्तारी की गई है। लोडेड आ’र्म्स भी बरा’मद है सभी से पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

















Be First to Comment