Press "Enter" to skip to content

बिहार: लाप’ता युवक का दो दिन बाद नदी में मिला श’व, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आ’रोप

आरा: बिहार में अपरा’धियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब अप’राधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं दते हो। इसी कड़ी में अब एक मामला बिहार के भोजपुर से जुड़ा हुआ है। यहां एक युवक का श’व बरामद हुआ है, जो की नदी में फेंका हुआ था। जिसके बाद लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि, ह’त्या कर युवक के श’व को यहां फेंका गया है। 

दरअसल, भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर-पंडुरा गांव स्थित कुम्हरी नदी से दो दिनों से लाप’ता एक शख्स का श’व बरामद किया गया। मृ’तक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी अकबर अली के पुत्र यों क्यामुद्दीन(35 ) के रूप में हुई है। मृ’त युवक गुजरात के सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब 25 दिन पहले ही वे सूरत से वापस गांव लौटे थे।

वहीं, अब सोमवार सुबह इसका श’व बरामद किया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया है। परिजनों ने युवक की ह’त्या कर श’व के फेंके जाने का आ’रोप लगाया है। हालांकि, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के अनुसार शुरुआती जांच में शरीर पर बाहरी ज’ख्म नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौ’त का सही वजह पता चल सकेगा।

बता दें कि, इस घट’ना को लकेर बताया जा रहा है कि मृ’त युवक संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव स्थित अपने ससुराल में जमीन खरीदा था इसी का बकाया पैसा देने के लिए वे 28 दिसंबर को अपने ससुराल पंडुरा-रामपुर आया था। इसके बाद 30 दिसंबर को रामपुर गांव निवासी विनोद चौधरी के यहां बर्थडे पार्टी में गए थे। शाम सात बजे स्वजन ने उनको फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद विनोद के घर जाकर पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं बताया था। इसके बाद स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद अब रविवार की रात संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से एक श’व बरामद किया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार वहां पहुंच गए। मृ’तक के भतीजे महफूज आलम ने रामपुर गांव निवासी दो लोगों पर ह’त्या कर श’व को नदी में फेंकने का आ’रोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृ’तक अपने दो भाई व तीन बहन में सबसे बड़े था। मृ’तक के परिवार में पत्नी सजादी खातून व दो पुत्र विक्की व आर्यन है। इस घट’ना के बाद मृ’तक की पत्नी सजादी खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *