Press "Enter" to skip to content

मुकेश सहनी आज जाएंगे कुढ़नी, हार के बाद भी लोगों में बाटेंगे देसी घी के लड्डू

मुजफ्फरपुर: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के घी के लड्‌डू बेकार नहीं जाएंगे। वो शनिवार को कुढ़नी जाएंगे और मतदाताओं का आभार जताएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ एक टन लड्‌डू पटना से लेकर जा रहा हूं। बाकी कुढ़नी में बन रहे हैं। हम पूरी कुढ़नी में ये लड्‌डू बंटवाएंगे।मुकेश सहनी ने फेसबुक पर इसे लेकर लिखा है कि “कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता को जीत की बधाई। हमारी पार्टी कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में अकेले अपने दम पर दो सरकारों (केंद्र और राज्य) की चुनौती को सामना करते हुए चुनाव लड़ी, जिसमें आप सबों ने हमारे प्रत्याशी के पक्ष में 10 हजार मत देकर हमें मजबूत किया है।

इसके लिए कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता मालिकों को वीआईपी पार्टी पर विश्वास के लिए मैं सबों का आभार व्यक्त करता हूं। बहुत जल्द कुढ़नी के मतदाता मालिकों के बीच आकर इस विश्वास और समर्थन का जश्न साथ में मनाऊंगा। वीआईपी पार्टी संघर्ष करने वाली पार्टी है और आगे भी संघर्ष करेगी।

मुकेश सहनी ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में भले ही हमारी हार हुई हो, लेकिन हमारे कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं हैं। हमारा जोश हाई है। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी ही संघर्ष के लिए बनी है और आगे भी संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कुढ़नी उपचुनाव में वीआईपी तीसरे नंबर पर रहते हुए करीब 10 हजार मत हासिल किए हैं।

सहनी पहले बाबा केवल महाराज मंदिर जाएंगे जहां पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे इस चुनाव में जनता के मिले आशीर्वाद के लिए आभार जताने जनता से मिलेंगे। उन्होंने कहा इस दौरान वीआईपी कार्यकर्ता लोगों के बीच लड्डू बांटकर जश्न मनाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *