समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर लाटबसेपुरा गांव में सोमवार सुबह देवरानी के चेहरे पर दांत काट कर मांस निकाल लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । ज’ख्मी महिला को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान गांव के लालबाबू साहनी की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है।
![]()
घ’टना के संबंध में बताया गया है कि नीलम देवी का पति लालबाबू राजस्थान मजदूरी करता है। नीलम देवी अपने तीन बच्चों के साथ समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर लाटबसेपुरा गांव में रहती है। नीलम देवी का आ’रोप है कि उसके हिस्से की जमीन पर उसकी गोतनी शांति देवी ने घर बना लिया हुआ है और उसका हिस्सा नहीं दे रही है।

सुबह हिस्सों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच मा’रपीट होने लगी इसी दौरान शांति देवी ने अपनी देवरानी नीलम के चेहरे पर दांत का’ट कर उसका मां’स निकाल दिया । खु’न से लथ’पथ नीलम देवी को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर घ’टना की जानकारी पर नगर पुलिस के सदर अस्पताल में पदस्थापित दरोगा विनय कुमार सिंह ने महिला का बयान दर्ज किया है जिसमें उसकी गोतनी शांति देवी के अलावा और भी कई लोगों को आ’रोपित किया है।

नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पी’ड़ित महिला का बयान लेकर संबंधित थाना को भेजा जा रहा है।


















Be First to Comment