Press "Enter" to skip to content

समय से पहले रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू!, अच्छे आचरण के कारण मिल सकती है राहत

गणतंत्र दिवस पर रिहाई: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्हें समय से पहले ही जेल से रिहा किया जा सकता है।

नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई जल्द! सजा में मिल सकती है इतनी छूट

दरअसल, रोडरेज के 34 साल पुराने मामले में सिद्धू पटियाला जेल में 1 साल की सजा काट रहे हैं। लेकिन वहां उनके अच्छे आचरण के कारण ये माना जा रहा है कि सज़ा पूरी होने से पहले ही उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू जेल से रिहा हो सकते हैं। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अब तक 6.5 महीने की सजा काट चुके हैं।

दरअसल, जेल प्रशासन द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छे आचरण वाले कैदियों की लिस्ट भेजी जाती है। इस बार जिन कैदियों को रिहा करने की सिफारिश वाली सकारात्मक रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेजी है, उसमें नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है।

आपको बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू 34 साल पुराने मामले में सज़ा काट रहे हैं। 1988 में सिद्धू ने पार्किग विवाद को लेकर एक व्यक्ति को जमकर पीटा था, जिसके कारण उसकी जान चली गई थी। इसी मामले में नवजोत सिंह सिद्धू जेल में हैं और एक साल की सज़ा काट रहे हैं।

Share This Article
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PUNJABMore posts in PUNJAB »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *