Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर: दीपावली से गायब युवक का नरकं’काल बरामद, कपड़े और घड़ी से हुई पहचान

समस्तीपुर में नदी किनारे से एक युवक का नरकं’काल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव की है। बताया जाता है कि मृ’तक दीपावली की रात से गायब था। युवक की पहचान केवटा वार्ड संख्या 7 गांव के  स्व. महिंद्र चौधरी के पुत्र  गोपाल कुमार उर्फ लालू चौधरी के रूप में हुई है। नरकं’काल की पहचान परिजनों ने कपड़े, घड़ी और हाथ पर बांधे गये धागे से की।युवक की ह’त्या के बाद केवटा वार्ड एक में बलान नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफ’ना दिया था। जिसे जानवरों ने खोदकर निकाला जिस पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खुदाई करवाया तब नरकंकाल बरामद किया गया। नरकंकाल को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। खुदाई के दौरान कपड़े, घड़ी,पानी का बोतल, चप्पल बरामद किया। मृतक की पहचान लालू चौधरी के रूप में हुई है।

दो महीने पहले 23 सितंबर वह जेल से निकला था। लालू पर दलसिंहसराय ,विद्यापति नगर, घाटहो ओपी में लू’ट सहित दर्जनों मामले दर्ज है। विद्यापति नगर थाना इलाके में हुई लूट मामले में वह जेल में बंद था । तकरीबन 33 माह बाद वह 23 सितंबर को जेल से बेल पर छूटा था। मृ’तक लालू के परिजनों बताया कि दिवाली के दिन कुछ दोस्तों के साथ वह घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिली तब परिजन थाने गये और लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आज उसका नर कं’काल नदी के पास से बरामद किया गया है।

एसपी हृदय कांत ने बताया कि मृ’तक लालू चौधरी अप’राधी प्रवृत्ति का था। पिछले एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। उसकी कुछ अपरा’धिक प्रवृत्ति के कारण लोगों ने ह’त्या कर दी है। मृ’तक के परिजनों ने उसके कपड़े और अन्य सामान से उसकी पहचान की है। मृ’तक के डीएनए सैंपल को एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया है। हत्या’रों की गिर’फ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *