Press "Enter" to skip to content

घर से महज 500 मीटर की दूरी पर पुजारी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, इलाके में दहश’त का माहौल

बिहार में अप’राधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आए- दिन ह’त्या लू’टपाट जैसी घट’नाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है, जहां पर बद’माशों ने एक पुजारी को उसके घर से महज 500 मीटर दूरी पर गो’ली मा’र दी। वहीं पुजारी की मौके पर ही मौ’त हो गई।

टहलने गया था पुजारी
जानकारी के मुताबिक, घ’टना मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय दरियापुर की है। मृ’तक की पहचान संजय झा के 26 वर्षीय पुत्र दीपक झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक झा लोगों के घर-घर जाकर पूजा पाठ करता था। इसी बीच शुक्रवार की शाम को दीपक झा घर से टहलने के लिए निकला था। जब रात को टहल कर घर लौट रहा था तो अपरा’धियों ने उसके घर से महज 500 मीटर दूरी के पास ही घट’ना को अंजाम दे दिया। गो’ली चलने की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकले। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया।

5 बहनों का एक भाई था दीपक
मृ’तक की बहन ने बताया कि हम 6 भाई-बहन हैं। मेरा भाई एक अच्छा इंसान था। उसकी किसी से कोई दु’श्मनी नहीं थी। वो गांव घर-घर जाकर पूजा पाठ करता था। साथ ही कहा कि मेरे भाई की शादी 7 वर्ष पहले अर्पणा के साथ हुई थी। दोनों की 2 बेटियां और एक डेढ़ साल का बेटा भी है।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घ’टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष आरके सिन्हा ने कहा कि यह घट’ना देर रात को घटी थी। साथ ही कहा कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी मौ’त के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
More from MUNGERMore posts in MUNGER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *