Press "Enter" to skip to content

बिहारः घर से भागी नाबालिग छात्राओं के साथ होटल में रे’प, मददगार ने बनाया हव’स का शि’कार

बिहार के पटना से ला’पता दो नाबालिग छात्राओं के साथ एक होटल में ले जाकर दु’ष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरो’पियों ने मदद देने के बहाने उन्हें अपनी ह’वस का शिका’र बनाया।  पुलिस ने होटल मालिक गौरीशंकर, मैनेजर सत्येन्द्र कुमार समेत चार आरो’पितों को गिर’फ्तार कर लिया है। पी’ड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। दोनों लड़कियां 9 सितंबर से लापता थीं।

रेप के मामले का खुलासा करती पटना पुलिस

जानकारी के मुताबिक उनके गायब होने की सूचना थाने को दी गई थी। सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को दो छात्रा के लाप’ता होने की सूचना परिजनों ने दानापुर थाने में दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर अपह’रण का कांड दर्ज कर जांच शुरू की गयी। दोनों अपहृ’ता की उम्र 18 वर्ष से कम है। कांड में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों की बरामदगी की गई।

दोनों पी’ड़िता ने बताया गया कि वे आपस में सहेली हैं और अपने मन से घर से भाग थी। एक सहेली के घर राजगीर जाकर दो दिनों तक रुकी। जब सहेली ने अपने घर जाने को कहा तो दोनों लड़कियों द्वारा घर वापस न जाकर किसी अन्य होटल में रुकने की इच्छा जताई। जिस पर दीघा पोलसन निवासी सुधीर कुमार सिंह द्वारा लड़कियों को एक होटल ले जाया गया, जहां एक कमरे में दोनों लड़कियां रुकी। बगल के कमरे में सुधीर भी रुक गया।

पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि सुधीर और एक अन्य लड़के राकेश कुमार ने उनके साथ दु’ष्कर्म किया। राकेश दनकटा दियारा का  निवासी है। पुलिस ने होटल के मालिक गौरीशंकर व मैनेजर सत्येन्द्र कुमार को गि’रफ्तार कर लिया है।अनुसंधान में चारों की संलिप्तता सामने आई है। पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *