Press "Enter" to skip to content

पटना में भाई ने की भाई की ह’त्या: घरेलू आपसी वि’वाद को लेकर गला द’बाकर मा’र डाला

पटना के बिहटा में आपसी घरेलू वि’वाद को लेकर शुक्रवार की अहले सुबह एक भाई ने दूसरे भाई को गला द’बाकर ह’त्या कर डाला। घट’ना को अंजाम देने के बाद हत्या’रा भाई घर छोड़कर फ’रार हो गया।घ’टना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक महेश चौधरी की फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाना को दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ह’त्यारा भाई गांव का वार्ड सदस्य है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा थाना क्षेत्र के इटवा दोघरा गांव में आपसी विवाद में परिवार का चचेरे भाई ने अपने भाई को गला दबाकर हत्या कर डाला। मृतक युवक की पहचान इटवा दोघरा गांव के निवासी स्व जोगेंद्र चौधरी का 30वर्षीय पुत्र महेश चौधरी के रूप में हुई है,वही घटना के बाद से आरोपी वार्ड सदस्य सह भाई शंकर चौधरी मौके से फरार हो गया। हत्या किं सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों का यह मानना है कि कई वर्षों से भाई भाई के बीच घर के आपसी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते एक भाई ने दूसरे भाई पर ह’मला कर दिया। आपसी उठापटक होते शंकर चौधरी ने चेहरे भाई महेश चौधरी को गला दबाकर मार डाला।

कुछ लोगों ने यह भी बताया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बात को लेकर भी विवाद शुरू हुआ था और इसी विवाद में शराब के नशे में शंकर ने अपने चचेरे भाई महेश चौधरी की हत्या कर डाली। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। सिटी एसपी राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *