Press "Enter" to skip to content

इंस्टाग्राम रील बनाने वाली युवती की संदि’ग्ध हालत में मौ’त, बॉयफ्रेंड गिर’फ्तार; लिव इन में रहते थे दोनों

बिहार के पटना जिले के पाटिलपुत्र क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली एक युवती की सं’दिग्ध हालत में मौ’त हो गयी। घट’ना पाटलिपुत्र के सिद्धेश्वर नगर शांतिकुंज स्थित फ्लैट में हुई। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी निशांत को गि’रफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी युवती 
बताया जा रहा है कि मधुबनी की रहने वाली 18 वर्षीया युवती डॉली अपने बॉयफ्रेंड निशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों ने मकान मालिक को खुद को पति-पत्नी बता रखा था। निशांत और युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करते थे।

परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरो’प
युवती के परिवार वालों ने बॉयफ्रेंड निशांत पर ग’ला द’बाकर ह’त्या करने का आरो’प लगाया है। परिजनों ने कहा कि युवती ने फां’सी नहीं लगायी बल्कि गला दबाकर उसकी ह’त्या की गयी है।

दोनों के बीच हुई थी अनबन 
थानेदार एसके शाही ने बताया कि मंगलवार को मोतिहारी जिले के निवासी निशांत कुमार और युवती के बीच झगड़ा हआ था। निशांत ने उसका मोबाइल छीन लिया था। उसके साथ मारपीट की। झगड़े के बाद युवती अपने घर जाना चाहती थी। लेकिन निशांत ने उसके साथ अपने भाई को भेज दिया। गांधी मैदान स्थित बस स्टैंड तक उसका भाई साथ गया। वहां से वह ऑटो में बैठकर वापस चली आयी। इसका पता चलने के बाद निशांत भी गांधी मैदान पहुंचा। इसके बाद दोनों भाई वापस पाटलिपुत्र आये। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवती फांसी के फंदे पर लटक रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *