Press "Enter" to skip to content

बिहटा में बैंककर्मी से दिनदहाड़े लू’ट, सोने की चेन-अंगूठी समेत कैश लू’टकर अप’राधी फ’रार

दानापुर (पटना): बिहटा में दिनदहाड़े बाइक सवार अपरा’धियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. बैंककर्मी से लाखों मूल्‍य के सोने की चेन, अंगूठी सहित कैश लू’ट लिया गया. अप’राधी लू’टकांड को अंजाम देकर आराम से चलते बने. लू’ट की इस घ’टना को बिहटा-बिक्रम मुख्य मार्ग के कंचनपुर गांव के गोवर्धन के समीप अंजाम दिया गया. घट’ना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अपरा’धियों की धरपकड़ में जुट गई है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.

बैंक कर्मचारी से दिनदहाड़े नकदी और गहने लूट लिए गए. (न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

लू’ट की घ’टना के बाद से लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने खड़े कर दिए हैं. इससे पहले भी अपरा’धियों ने बिहटा के एनआईटी के पास एक्सिस बैंककर्मी से दिनदहाड़े हथि’यार के बल पर लाखों रुपये मूल्‍य का आभूषण समेत कैश लूट कर फरार हो गए थे. अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है. सहकारिता बैंक में काम करने वाले कर्मचारी से दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन, अंगूठी और 35000 रुपये लूट लिए. इस घटना को बीच सड़क पर अंजाम दिया गया.

पीड़ित बैंक कर्मी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने निवास बिशनपुरा से रोज की तरह विक्रम स्थित सहकारिता बैंक में काम करने के लिए जा रहे थे. पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया. उन्‍होंने बताया कि एक अपराधी ने उनकी गाड़ी रुकवा कर चाबी छीन ली और धक्का देकर गिरा दिया. दूसरी गाड़ी से आए अपराधियों ने इन्हें धमकी देते हुए उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी और 35000 नकद लूटकर फरार हो गए. पुलिस की गश्‍ती न होने की वजह से अपराधी लूट कांड को अंजाम देकर आराम से चलते बने.

पीड़ित के अनुसार, अपराधी दो अलग-अलग बाइक पर आए थे और उनसे लूटकर फरार हो गए. बिहटा में आए दिन इस तरह की लूट की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं. ऐसे मामलों में पुलिस मामला दर्ज करने के अलावा कुछ कर भी नहीं पाती है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस लूट की वारदात में अपराधियों को पुलिस पकड़ पाती है या फिर यह मामला भी पहले की तरह ही फाइलों में ही रह जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *