राजधानी पटना में भीष’ण सड़क हा’दसा हुआ है. घ’टना पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के भिखुआ स्थित फोरलेन इलाके की है जहां एक बेल’गाम वैगन आर कार रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क के किनारे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस दुर्घ’टना में कार सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौ’त हो गई, वहीं हा’दसे में एक बुजुर्ग और एक नव युवती गंभीर रूप से घा’यल हो गए. हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया.

आनन-फानन में गंभीर रूप से घा’यल बुजुर्ग और नव युवती को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हा’लत गंभीर बताई जाती है. स्थानीय लोगों द्वारा घ’टना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श’व को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतका की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी बसंती देवी के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि बसंती देवी अपने पति उमेश सिंह और पोती दीप्ति कुमारी के साथ कार में सवार होकर बड़हिया से पटना की ओर आ रही थीं, इसी दौरान फतुहा थाना क्षेत्र के भिखुआ स्थित फोरलेन पर कार चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया, और देखते ही देखते अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर सड़क के किनारे 30 फीट गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में बसंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनके पति उमेश सिंह और पोती दीप्ति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए.





















Be First to Comment