Press "Enter" to skip to content

पटना में कार ने बाइक सवार दंपती को रौं’दा, कार छोड़ ड्राइवर फ’रार

पटना के बाढ़ के अछुआरा गांव के नजदीक एक कार ने बुधवार को मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कु’चल डाला। इस हा’दसे में दोनों पति-पत्नी की मौ’त अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान हो गई।

घट’ना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद टाटा टिगोर का गाड़ी घट’नास्थल पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बख्तियारपुर के अलीपुर निवासी प्रमोद सिंह(45 वर्ष )अपनी पत्नी संजू देवी( 40 वर्ष) के साथ सालिमपुर गांव से बुधवार को बाढ़ कोर्ट जा रहे थे। जैसे ही मोटरसाइकिल सवार प्रमोद सिंह अछुआरा गांव के नजदीक पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार से टाटा टिगोर गाड़ी में दोनों पति-पत्नी को कुचल डाला।

घटना की सूचना मिलते हैं गांव के लोग जमा हुए इस बीच टाटा गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गांव के लोगों ने दोनों पति पत्नी को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गया।

घटनास्थल पर पहुंचे बाढ़ थाना के दारोगा विनय सिंह ने बताया कि टाटा गाड़ी ने मोटरसाइकिल से जा रहे पति पति को कुचल डाला था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टाटा टाइगर गाड़ी के ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *