Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में दरोगा पर महिला से अवै’ध सम्बंध का आरो’प, ग्रामीणों ने किया घेराव

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के सब इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार पर एक महिला के साथ अवै’ध सम्बं’ध बनाने का आ’रोप लगा है। घट’ना देर रात की है। कहा जा रहा है कि महिला को दरोगा के आवास में उनके साथ आपत्तिजनक  हालत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। दरोगा का घेराव कर लिया गया। वहां पर दूसरे पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। जो भीड़ को समझाने में जुटे थे।

मुजफ्फरपुर | Muzaffarpur - Dainik Bhaskar

इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देर रात करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि दरोगा दिवाकर हाफ पैंट और बनियान में कुर्सी पर बैठे हैं। भीड़ ने उस महिला को भी पकड़कर रखा है। जिसपर दरोगा ले साथ अवैध सम्बन्ध और आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप है। उसे दरोगा के बगल में कुर्सी पर बैठाकर लोग वीडियो बना रहे हैं।

उठ रहे कई सवाल

पुलिस का कहना है कि ये पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों में साजिश के तहत दरोगा को फंसाने के लिए ऐसा खेल रचा है। डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने भी बताया कि जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ जाँच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर उतनी रात को वह महिला दरोगा के आवास पर क्यों गयी थी। वरीय पदाधिकारी भी इस गुत्थी को सुलझाने में लगे हुए हैं। दरोगा से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों ने आवास पर बोला धावा

इस मामले के दो-तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो है, जिसमें तीन महिलाएं दरोगा के आवास पर पहुंचती हैं। दरवाजा खटखटा कर खुलवाया जाता है। इस आवास में दो और पुलिस पदाधिकारी रहते हैं। उसमें से एक पदाधिकारी दरवाजा खोलते हैं। महिलाएं उनसे दिवाकर के बारे में पूछती है। फिर उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया जाता है। दरोगा के बाहर निकलते ही भीड़ उनका घेराव कर लेती है। इसके बाद अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया जाता है।

पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत

घटना की जानकारी मिलने पर मोतीपुर थाने से पुलिस पदाधिकारी पहुंचते हैं। वहां से महिला को निकाला जाता है। उसे घर पहुंचाया जाता है। भीड़ को समझाकर हटा दिया जाता है। वहीं महिला के परिजन का कहना है कि ग्रामीण उनके घर पर पहुंचकर मारपीट करने लगते हैं। जिसके बाद वे लोग किसी तरह वहां से निकलकर थाना पहुंचते हैं। महिला के बयान पर FIR दर्ज करने की भी कवायद चल रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *