गोड्डा: असा’माजिक त’त्वों द्वारा मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा को खं’डित कर दिया गया. मां दुर्गा की प्रतिमा को तो’ड़ने का ये मामला झारखंड के गोड्डा से है जहां सोमवार की देर रात ये घटना हुई.


असामाजिक तत्वों ने मंदिर में रखे मां दुर्गा की मार्बल की प्रतिमा को खं’डित किया. मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोगों को सूचना मिली तो स्थानीय लोगों ने प्रशासन को यह सूचना दी है और प्रशासन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.

सुबह से ही नगर थाने की पुलिस के साथ पुलिस कप्तान,सदर एसडीपीओ एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. इस घटना के बाद भाजपा ने गोड्डा बंद का ऐलान किया है.

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रशासन की ढीली पकड़ होने के कारण इस तरह की घट’ना हुई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड के बाद जब कैंडल मार्च निकाला गया था तो हो सकता है कि इससे भी दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित होंगे और ऐसी घटना को अंजाम दिया गया होगा.

इस मामले में एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने बताया कि तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है. हो सकता है किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त इंसान ने भी ऐसी घटना को अंजाम दिया होगा.

मंदिर के इर्द-गिर्द प्रशासन को अब तक सीसीटीवी हाथ नहीं लगे है, हालांकि मंदिर के पिंडी पर पैरों के निशान हैं और मंदिर के सामानों पर लगे फिंगर प्रिंट के आधार पर प्रशासन जांच में जुट गई है. बता दे कि बड़ी दुर्गा मंदिर गोड्डा के सबसे पौराणिक मंदिरों में से एक है. वर्षों से इस मंदिर में पूजा अर्चना चली आ रही है.














Be First to Comment