Press "Enter" to skip to content

बिहार: दलित ने पोल से बिजली कनेक्शन लिया तो सरपंच ने बरपाया कह’र, एक की ह’त्या

बिहार में दबं’गों ने दलितों पर कहर बरपाया है. मामला राजधानी पटना का है जहां बिहटा थाना क्षेत्र के कंचनपुर में एक दलित परिवार पर दबं’गों ने इस लिए क’हर बरपाते हुए एक शख्स की ह’त्या कर दी क्योंकि इस परिवार ने गांव के सरपंच विनय यादव के पोल से बिजली का कनेक्शन अपने घर में खींच लिया था. पोल से बिजली जलाने से ख’फा दबं’ग सरपंच और उसके साथियों ने गो’लियां चलाई और जमकर तां’डव मचाया.

बिजली के विवाद में कंचनपुर गांव में जमकर गोलियां बरसी और लाठी-डंडे भी चलें. गोली और डंडे से गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र पासवान नाम के दलित की मौत तड़प-तड़पकर हो गयी जबकि उसका रिश्तेदार हरेंद्र पासवान, पप्पू और मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिनको अस्पताल भेजा गया है.

घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं. बताया जाता है बिजली कनेक्शन का विवाद पूर्व से चला आ रहा था और कई एक बार इस मामले में पूर्व में भी झगड़े हो चुके थे लेकिन दबंगों द्वारा इसी बीच खूनी संघर्ष को अंजाम दिया गया.

गांव में करीब छह-सात गोलियां चलीं. गोलीबारी की वजह से पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा. गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है.

घटना की जानकारी के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन माहौल अभी भी दहशत भरा है. अभी भी कई थाना की पुलिस कैम्प किये हुए है. घायल मुकुल के अनुसार वाह शौच से लौट रहा था उसी दौरान रोककर दबंग सरपंच विनय यादव और लालू यादव उसकी पिटाई करने लगे.

परिवार के सदस्य दौड़े तो उन्हें भी पी’टा गया और फाय’रिंग की गई. इसी ह’मले में हमारे चाचा की मौ’त हो गई. इस घ’टना के बाद थानाध्याक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि बिजली के विवाद में घटना हुई है और एक की मौत किसी हार्ड चीज से सिर में चोट लगाने से इलाज के दौरान हुई है जबकि तीन लोग घायल हैं.

गोली चलने की बात ग्रामीण कर रहे हैं लेकिन कोई हताहत नहीं हुई है. पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमे सरपंच विनय यादव भी शामिल है.

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *