पटना पुलिस ने पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र स्थित आशियाना हुंडई शोरूम में हुए लू’टकांड और मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित बुद्धा टोयोटा शोरूम में हुए डकैती और शोरूम के गार्ड ह’त्याकांड मामले का उद्भेदन कर लिया है.

पुलिस ने लु’टेरा गिरो’ह के 10 सक्रिय सदस्यों को गिर’फ्तार कर लिया है. गिर’फ्तार अपरा’धियों के पास से पुलिस ने तीन देसी पि’स्टल, 16 जिंदा का’रतूस, तीन बड़ा चा’कू के अलावे लू’ट का 2 लाख 13 हजार नगद रुपए भी बरा’मद किया है.

पटना सिटी के मालसलामी थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने लू’ट कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि गिर’फ्तार लुटे’रों द्वारा अब तक कई लूटकां’ड की घट’नाओं को अंजाम दिया जा चुका है.

एसएसपी ने बताया कि गिर’फ्तार लुटे’रे मगध सरिया प्लांट में डकै’ती की योजना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और लुटेरा गिरोह के 10 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

एसएसपी ने बताया की गिर’फ्तार लुटे’रे कैश वैन को भी लूटने की भी फिराक में थे. एसएसपी की मानें तो गिरफ्तार लुटे’रों में अधिकांश लु’टेरे नदी थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

एसएसपी ने बताया कि लुटेरा गिरोह के सदस्य रात के समय बड़े-बड़े शोरूम और वेयरहाउस की रेकी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते थे और उसके बाद लूट या फिर डकैती की घटना को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में अधिकांश अप’राधी अपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं.

उनके खिलाफ विभिन्न थानो में केस दर्ज हैं. गौरतलब है कि बीते 10 अगस्त को हथियारबंद डकैतों ने पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र के एनएच स्थित बुद्धा टोयोटा शोरूम में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इसी दौरान डकैतों ने डकैती का विरोध करने पर शोरूम के गार्ड मनोरंजन कुमार की चाकूओ से गोदकर हत्या भी कर दी थी.











Be First to Comment