बिहार के समस्तीपुर में अपरा’धियों का तां’डव देखने को मिला है. मामला नगर थाना इलाके के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड का है जहां बेखौ’फ अपरा’धियों ने एक जर्दा कारोबारी को गो’ली मा’रकर ज’ख्मी कर दिया.


मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया. जख्मी कारोबारी की पहचान सौरव जायसवाल के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कारोबारी को समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों के देखरेख में फिलहाल इलाज जारी है.


अपराधियों के द्वारा चलाई गई गोली कारोबारी के दाहिने हाथ में लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि जर्दा कारोबारी से अपराधियों के द्वारा किसी भी तरह का डिमांड नहीं किया गया. कारोबारी सड़क के किनारे अपनी स्कूटी खड़ा कर रहे थे उसी दौरान बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों के द्वारा गोली चलाई गई जो गोली कारोबारी के दाहिने हाथ में लग गई.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. नगर थाना पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल में जुट गई है जिससे यह पता लगाया जा सके की किन अपराधियों के द्वारा इस आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है.

बताते चलें कि समस्तीपुर जिला का सदर अनुमंडल इलाक इन दिनों अपराधियों के लिए सबसे अधिक सुरक्षित जोन बन गया है, जिसका नतीजा है कि आए दिन अपराधियों के द्वारा एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है.











Be First to Comment