पटना के दानापुर थाना अंतर्गत आदमपुर में मंगलवार को खेलने के दौरान 2 बच्चे पानी भरे गड्ढे में डूब गए। इस हा’दसे में दोनों बच्चों की मौ’त हो गई। घट’ना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


घ’टना के बारे में बताया जा रहा है कि दानापुर के आदमपुर में संजय कुमार राय अपने एक बेटा एक बेटी एवं पत्नी के साथ वर्षों से रहते हैं। बताया जा रहा है कि संजय कुमार राय मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

बताया जा रहा है कि आदमपुर के पास पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता की जमीन है। संजय कुमार रहा है पूर्व डीजीपी के जमीन की देखरेख भी किया करते हैं। मंगलवार को संजय कुमार राय के 8 वर्षीय पुत्र हरि ओम हरि और 6 वर्षीय पुत्री शिवांगी कुमारी घर से बाहर खेल रही थी। इसी क्रम में जब संजय राय की पत्नी सुनीता कुमारी दोनों बच्चों को बुलाने गए तो कोई आवाज नहीं आया।

जब सुनीता कुमारी बाहर निकली तो देखी कि घर के आगे पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चों का चप्पल तैर रहा है। पानी में घुसकर एक एक कर दोनों बच्चे हरि ओम हरि और शिवांगी कुमारी को पानी से बाहर निकालकर आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उन दोनों बच्चों को मृ;त घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते हैं दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

आसपास के लोगों ने बताया कि संजय कुमार राय आरा के चार पोखरी के निवासी हैं और दानापुर में मेहनत मजदूरी किया करते हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गई।














Be First to Comment