Press "Enter" to skip to content

बिहटा में मिला नरकं’काल:10 दिन पहले नौबतपुर से गायब युवक का कं’काल होने का अंदेशा

पटना के बिहटा स्थित एक कॉलेज के पीछे बुधवार को पुलिस ने एक युवक का नरकं’काल ब’रामद किया है। नरकं’काल मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोग। - Dainik Bhaskar

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस का दावा है कि जब तक नरकंकाल का डीएनए टेस्ट नहीं होता, तब तक इस मामले में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हालांकि कुछ लोगों ने नरकंकाल की पहचान करने का दावा करते हुए उसे 10 दिन पूर्व नौबतपुर से लापता युवक दिनेश उर्फ सोनू का बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बिहटा थाने के डीजे कॉलेज के पीछे एक खेत में लोगों ने एक युवक का नरकंकाल देखा। सूचना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और नरकंकाल को सुरक्षित थाना ले आई।

बताया जा रहा है कि नौबतपुर में पिछले 10 दिनों से पलटु छतनी गांव का निवासी दिनेश कुमार उर्फ सोनू लापता है। सूचना मिलते ही सोनू के परिवारवाले बिहटा पहुंचे और नरकंकाल को पहचानने का दावा किया।

दूसरी तरफ बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि जो नरकंकाल मिला है, वह काफी पुराना है। कहा कि 10 दिन पहले गायब युवक का कंकाल होने का मामला संदिग्ध है। इतनी जल्दी शव इस तरह नरकंकाल में तब्दील नहीं हो सकता। नौबतपुर थाना प्रभारी दीवान इकराम ने भी बताया कि जो नरकंकाल मिला है, वह काफी पुराना लग हो रहा है। डीएनए जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *