Press "Enter" to skip to content

पटना: भाभी ने खाना नहीं दिया तो देवर हुआ आ’गबबूला, लोहे की खंती से पी’ट-पी’टकर कर दी ह’त्या

बिहार में पटना जिले के पुनपुन से एक शख्स ने छोटी सी बात के लिए अपनी भाभी की ह’त्या कर दी। वा’रदात गौरचक थाना इलाके के दौलतपुर गांव की है। देवर जब खेत से काम करके घर लौटा तो उसने अपनी भाभी से खाना मांगा।

भाभी ने व्यस्तता के चलते उसे खुद से ही खाना लेने की बात कह दी। इस पर देवर आग बबूला हो गया। उसने आव देखा न ताव लोहे की खंती से अपनी भाभी पर हम’ला कर दिया। महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौ’त हो गई।

आरोपी राजकुमार वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका संजू देवी (45) के दूसरे देवर ने राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी भाभी संजू देवी घर में खाना बना रही थी। तभी उसका भाई राजकुमार खेत से काम करके घर पहुंचा। उसने भाभी से खाना मांगा। भाभी ने खाना देने से इनकार कर दिया और राजकुमार से कहा कि वह खुद से खाना लेकर खा ले।

इसी बात पर राजकुमार को गुस्सा आ गया। उसने घर में रखे लोहे की खंती से पीट-पीटकर संजू देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोने की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग दौड़कर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया।

वारदात के समय संजू देवी का नंदकुमार खेत पर था। सूचना मिलते ही वह दौड़ कर घर आया और अपनी पत्नी को जख्मी हालत में पटना के निजी अस्पताल भर्ती कराया।

हालांकि, संजू देवी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घर से वारदात में प्रयुक्त लोहे की खंती को बरामद कर दिया है। शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। पुलिस आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों की छापेमारी कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *