Press "Enter" to skip to content

पटना में जदयू नेत्री के उकसावे पर पत्रकार ने खुद को गो’ली मा’रकर की आत्मह’त्या, केस दर्ज

पत्रकार विशाल कुमार सिन्हा की आत्मह’त्या करने के मामले में पुलिस ने जदयू नेत्री वंदना सिंह, उसके भाई, मां और बेटे पर खगौल थाने में केस दर्ज कर लिया है। विशाल की छोटी बहन वैशाली सिन्हा के बयान पर हुई एफआईआर के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पटना में जदयू नेत्री के उकसावे पर पत्रकार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, केस दर्ज; गिरफ्तारी के डर से फरार हुई वंदना सिंह

मुख्य आरो’पित वंदना की तलाश की जा रही है। फिलहाल वह भूमिगत हो गई है। मृ’तक विशाल की छोटी बहन वैशाली सिन्हा ने आईजीआईएमएस टीओपी में दिये गये अपने बयान में इस बात का जिक्र किया है कि ‘मकान मालकिन वंदना ने अपना हथियार भैया को देकर आत्महत्या करने के लिए उकसाया था’।

इससे पहले वंदना सिंह अपने भाई मिथलेश सिंह, अभिषेक सिंह, अपनी मां और बेटे के साथ घर पर आई थी। सभी ने विशाल को रास्ते से हटने की बात कहते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।

विशाल की बहन ने कहा कि ‘इसके कुछ देर बाद वंदना सिंह की बहन का बेटा कुछ सामान लेकर मेरे घर आया था, जिससे मेरे भैया ने आत्महत्या की।

बहन बोली- ‘पापा, हम देंगे भैया को मुखाग्नि’
पत्रकार विशाल का शव शुक्रवार साढ़े 11 बजे खगौल गाड़ीखाना स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। पंडित जी ने पूछा कि मुखाग्नि कौन देगा। तब पास खड़ी वैशाली पापा को समझाते हुए बोली -‘भैया को मुखाग्नि हम देंगे’। दीघा घाट पर जब डोम राजा को मालूम हुआ कि छोटी बहन मुखाग्नि देगी तो थोड़ी देर के लिए वह भी मायूस हो गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *