Press "Enter" to skip to content

पटना में दामाद ने ससुर को गो’लियों से भू’ना, आपसी विवा’द में दिया घ’टना को अंजाम, फरार

पटना के गौरीचक में मंगलवार की देर रात दामाद ने अपने ससुर को गो’लियों से भू’न डाला। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बीच मौका का फायदा उठाते हुए दामाद घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरीचक थाना के उसफा गांव में दामाद ने अपने ससुर वासुदेव यादव 65 वर्ष को मंगलवार की रात गोलियों से भून दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी।

सूचना मिलते ही गौरीचक प्रभारी लाल मुनी दुबे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और वासुदेव यादव को इलाज के लिए पटना नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बासुदेव यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दामाद गांव छोड़कर फरार हो गया।

गौरीचक थाना प्रभारी लालमणि दुबे ने बताया कि मामला आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपित दामाद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक परिवार के किसी सदस्य के द्वारा थाना में कोई आवेदन लिखित नहीं दिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *