Press "Enter" to skip to content

पटना : पार्षद के भतीजे ने रची सोनू की ह’त्या की सा’जिश: पुलिस ने 5 को किया गि’रफ्तार

पटना : मो. सोनू कुरैशी की ह’त्या वर्चस्व के लिए की गई थी। इस ह’त्या की सा’जिश वार्ड पार्षद चांद खान के भतीजे राजा ने रची थी। इस कां’ड में राजा का साथ 5 और लोगों ने दिया। जिसमें मो. सोनू का दोस्त मो. अली उर्फ बंटी भी शामिल था।

शनिवार को शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने तीन दिन पहले हुए ह’त्या के इस कांड का शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस कांड में अब तक 5 आरोपि’यों की गि’रफ्तारी की गई है। जबकि, वार्ड पार्षद का भतीजा राजा और उसका साथी फैज फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार दोनों ही दिल्ली तरफ निकल गए हैं।

थानेदार राम शंकर सिंह के अनुसार जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें मो. साहिल, मो. सन्नी, मो. अली उर्फ बंटी, मो. रितिक उर्फ चुन्नीलाल और रिशू कुरैशी शामिल है। हत्या की वारदात 12 जुलाई के देर रात की है। मीट शॉप को बंद कर मो. सोनू समनपुरा स्थित अपने घर जा रहा था।

प्लान के तहत दोस्त मो. अली उर्फ बंटी पार्टी के नाम पर उसे बहला-फुसलाकर IGIMS के पिछले हिस्से, जहां जंगल है। वहां ले गया। वहां पर राजा और फैज समेत बाकी लोग पहले से मौजूद थे। मो. सोनू और बंटी को मिलाकर कुल 7 लोग थे।

जब मो. सोनू को लेकर बंटी वहां पहुंचा, उसके कुछ देर बाद ही चाकू से उसके उपर वार किया गया। मो. सोनू के पास भी एक छोटा चाकू था। जवाब में उसने भी चाकू निकाला और वार किया, जो बंटी को हाथ पर लगा था। सोनू के मौत के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए थे। उस वक्त से ही बंटी सोनू के घर वालों और पुलिस को बरगलाने में लगा था। वो झूठी कहानियां बता रहा था।

असलियत तब सामने आई, जब पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया। तब इसने बाकी लोगों का नाम बताया। वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानेदार के अनुसार फरार राजा और फैज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। राजा पर पहले से भी आपराधिक केस दर्ज है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *